शोहरतगढ़। विश्व योग दिवस की तैयारियों के तहत ब्लॉक मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। 21 जून को होने वाले विश्व योग दिवस के भव्य आयोजन को लेकर ब्लॉक प्रशासन जोर-शोर से जुटा हुआ है। मास्टर ट्रेनरों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को भव्य रूप देने की तैयारी चल रही है। तहसील, ब्लॉक मुख्यालय और गांवों में भी विश्व योग दिवस मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। ब्लॉक परिसर में मास्टर ट्रेनर अंबरीश शुक्ला, प्रीति शुक्ला, मुस्तन शेरुल्लाह (एम एस खान), रवि प्रकाश ओझा, योगेंद्र प्रसाद और राकेश कुमार जायसवाल ने योगाभ्यास कराया। इस दौरान ब्लॉक के कर्मचारी और अधिकारी भी उपस्थित रहे। योगाभ्यास में प्रोटोकॉल के अनुसार शिथिलीकरण अभ्यास जैसे ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटिचालन और घुटना संचालन शामिल थे। खड़े होकर किए जाने वाले आसनों में ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन और त्रिकोणासन का अभ्यास कराया गया। बैठकर किए जाने वाले आसनों में भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, उत्तान मंडूकासन और वक्रासन/मरीच्यासन शामिल थे। पेट के बल लेटकर मकरासन, अर्ध भुजंगासन, भुजंगासन और शलभासन का अभ्यास किया गया, जबकि पीठ के बल लेटकर सेतुबंधासन, उत्तान पाद हस्तासन, अर्ध हलासन और शवासन जैसे आसन कराए गए। अंत में कपालभाति और प्राणायाम में अनुलोम विलोम/नदीशोधन, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी तथा ध्यान भी करवाया गया। 12वें विश्व योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग’ पर आधारित इस योगाभ्यास कार्यक्रम में लोगों को योग से होने वाले लाभों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान सेक्रेटरी अजय भारतीय, सरोज, कृष्ण चंद और चीनक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विश्व योग दिवस की तैयारी में प्रशासन जुटा:शोहरतगढ़ में प्रशिक्षकों के साथ लोगों ने किया योगाभ्यास
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











