Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मोतीपुर में मुख्य मार्ग पर खुला 11000 वोल्ट का बॉक्स:राहगीरों व ग्रामीणों...

मोतीपुर में मुख्य मार्ग पर खुला 11000 वोल्ट का बॉक्स:राहगीरों व ग्रामीणों के लिए खतरा, जेई ने कहा- सूचना नहीं मिली


जनपद बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरी समैसा में मुख्य मार्ग पर एक विद्युत बॉक्स लंबे समय से खुला पड़ा है। इससे राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। यह 11000 वोल्ट का विद्युत बॉक्स है, जो मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित है। इसके खुले होने से 24 घंटे आवागमन करने वाले लोगों के लिए जोखिम बढ़ गया है। इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई ललित कुमार से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि उन्हें इस प्रकार की कोई सूचना नहीं मिली है। जेई ने आश्वासन दिया कि यदि किसी ने बॉक्स खोलकर छोड़ा है, तो उसे जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments