#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज तहसील में कोटेदार संघ ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए दिवंगत कोटेदार नंदलाल गोपियापार की पत्नी प्रभावती देवी को 5100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। संघ के पदाधिकारियों ने उनके घर पहुंचकर यह सहयोग राशि भेंट की और शोक संवेदना व्यक्त की। कोटेदार नंदलाल का निधन 6 जुलाई 2026 को हो गया था। उनके निधन के बाद कोटेदार संघ कप्तानगंज के अध्यक्ष मुखिया करीम अपने साथी कोटेदारों के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे थे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव और ब्लॉक अध्यक्ष मुखिया करीम सहित राम प्रकाश चौधरी, अजय कुमार उपाध्याय, सुनील कुमार त्रिपाठी, अजय कुमार दुबे, रामशंकर, राजू, शोभावल दुबे, ओमप्रकाश, जगदीश, पवन कुमार तथा शुभाष यादव समेत कई कोटेदार मौजूद रहे। उपस्थित कोटेदारों ने कहा कि संगठन अपने साथियों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहता है और मुसीबत की घड़ी में परिवार का हरसंभव सहयोग करेगा। पीड़ित परिवार ने संघ के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कप्तानगंज कोटेदार संघ ने दिवंगत की पत्नी को दी आर्थिक:5100 रुपये की सहयोग राशि भेंट कर संवेदना व्यक्त की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












