Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में सड़क न बनने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:कीचड़ और जलभराव से...

बहराइच में सड़क न बनने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:कीचड़ और जलभराव से लोग परेशान, कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी


बहराइच जिले के शिवपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत नकहा के मजरा पंडित पुरवा में गुरुवार दोपहर ग्रामीणों का गुस्सा सड़क निर्माण न होने को लेकर फूट पड़ा। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग उठाई। उनका कहना है कि बरसों से खराब पड़ी सड़क के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन हजारों लोग, जिनमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल हैं, इसी रास्ते से आते-जाते हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश में कीचड़ और जलभराव से बढ़ जाती है मुश्किल ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में सड़क पर कीचड़ और जलभराव हो जाता है। इससे बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। बीडीओ को सौंपा पत्र, आंदोलन की चेतावनी बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि सड़क गांव के विकास की आधारशिला होती है और ग्रामीणों को सुरक्षित व सुगम आवागमन का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद प्रदर्शन में बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष पंकज मिश्रा के अलावा निरंजन कुमार, अनूप, दुलारे, राजू, सौरभ मिश्रा, बाबूराम, दिनेश कुमार, सूरज शर्मा, संगीता देवी, मीरा देवी, आरती देवी, शांति देवी, अलका, सुशीला देवी, राम लली सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीण शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments