*घटना का संक्षिप्त विवरण- वादिनी कु0 शालिनी वर्मा पुत्री स्व0 हरिश्चन्द्र वर्मा निवासी मो0 गोविन्दबाग थाना को0 नगर जनपद बलरामपुर ने थाना को0 नगर पर प्रा0पत्र दिया कि विपक्षी मनोज कुमार चौहान पुत्र कन्हैयालाल चौहान निवासी ग्राम बनकटवा सराय खास थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर द्वारा राजस्व विभाग में अमीन के पद पर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 8,81000 रूपये छल पूवर्क ऐंठना व कपट पूर्वक फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र देने तथा पूछने पर गाली गलौज करना व जान से मारने की धमकी दी गई। इस सम्बन्ध में दिये तहरीर के आधार पर तत्काल थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-167/2026 धारा 319(2), 318(4), 336(3), 340(2), 338, 352, 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा थाना को0 नगर क्षेत्रांतर्गत सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये की ठगी की घटना के सफल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री सन्तोष कुमार मिश्र थाना को0 नगर एवं टीम के कुशल नेतृत्व में-
आज दिनांक-16.07.26 को थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर से सम्बन्धित मु0अ0सं0167/2026 धारा 319(2), 318(4), 336(3), 340(2), 338, 352, 351(3) बीएनएस में नामित अभियुक्त मनोज कुमार चौहान पुत्र कन्हैयालाल चौहान निवासी ग्राम बनकटवा सराय खास थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर को मोहल्ला सब्जी मण्डी गोविन्दबाग से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।
*पूछताछ का विवरणः-* गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि साहब मै स्टाम्प रजिस्ट्री बलरामपुर सदर मे आपरेटर फीडिंग का काम करता था उस दौरान मैं शालिनी वर्मा के घर में किराये पर रहता था । मुझे मालूम चला कि शालिनी वर्मा को नौकरी की जरूरत है और इनके पास पैसे भी हैं फिर मैने शालिनी वर्मा से झाँसा देते हुए बताया कि मै वर्ष 2022 में तहसील तुलसीपुर में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात था और वर्ष 2024 में जिलाधिकारी बलरामपुर के कार्यालय में राजस्व विभाग में लेखाकार के पद पर तैनात था और इसके सम्बन्ध मे मैनें एक फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर शालिनी वर्मा को विश्वास दिलाने के लिए दिखाया और फिर उनसे लगभग 8,00000 रुपये अलग अलग माध्यमों से अलग अलग दिनांक पर लिया । उसके बाद जब शालिनी मुझसे पूछती कि क्या हुआ नौकरी कब लगेगी तब मै उसको टालता कि लिस्ट रेडी है बस कुछ दिन मे ज्वाइनिंग लेटर आ जायेगा। ऐसे कहकर मै शालिनी को भ्रमित करता रहा । उसके बाद धीरे धीरे एक साल हो गया और फिर शालिनी अपना पैसा मांगने लगी तो मै नही दे पा रहा था ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
मनोज कुमार चौहान पुत्र कन्हैयालाल चौहान निवासी ग्राम बनकटवा सराय खास थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1. उ0नि0 रमन कुमार वर्मा थाना को0 नगर बलरामपुर
2. हे0का0 गोविन्द यादव
3. का0 हीरालाल यादव
4. का0 अभिनयेश त्रिपाठी
5. रि0म0का0 आकांक्षा गौतम












