Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में जमीनी विवाद में व्यक्ति की मौत:पोस्टमार्टम में चोट नहीं, पुलिस...

बस्ती में जमीनी विवाद में व्यक्ति की मौत:पोस्टमार्टम में चोट नहीं, पुलिस को विसरा रिपोर्ट का इंतजार

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र के जीवधरपुर गांव में जमीनी विवाद के दौरान 55 वर्षीय शिव कुमार सिंह की मौत का मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद नया मोड़ ले चुका है। रिपोर्ट में शरीर पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। चिकित्सकों ने मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विसरा जांच के लिए भेजा है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि 13 जुलाई की रात करीब आठ बजे गांव के सुमित सिंह उर्फ मोनू और उनके पिता अवध बिहारी सिंह लाठी-डंडों के साथ शिव कुमार सिंह के घर में घुस गए। उन्होंने शिव कुमार को घर से बाहर खींचकर मारपीट की, गला दबाया और धक्का दे दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन और ग्रामीण तत्काल शिव कुमार सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिव कुमार सिंह के शरीर पर किसी भी बाहरी चोट की पुष्टि नहीं हुई है। सीईओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments