Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कतर्नियाघाट में ग्रामीण को हाथी ने दौड़ाया:लकड़ी बीनने खेत गया था, भागते...

कतर्नियाघाट में ग्रामीण को हाथी ने दौड़ाया:लकड़ी बीनने खेत गया था, भागते समय गिरने से घायल


अयोध्या के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज में शुक्रवार की सुबह एक ग्रामीण को जंगली हाथी ने दौड़ा लिया। भरथापुर गांव निवासी 55 वर्षीय श्रीराम (पुत्र अशर्फी) जंगल में लकड़ी बीनने गए थे। हाथी को अचानक सामने देख वह घबरा गए और जान बचाने के लिए भागे। इसी दौरान वे गिरकर घायल हो गए। किसी तरह श्रीराम ने हाथी से अपनी जान बचाई और घायल अवस्था में गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजोली ले गए। डॉक्टरों की टीम ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। कतर्नियाघाट वनक्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि भरथापुर जंगल हाथियों का कॉरिडोर है। यहां हाथियों का झुंड अक्सर देखा जाता है। उन्होंने कहा कि कतर्नियाघाट क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही बनी रहती है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल में अकेले न जाएं और हाथी दिखने पर शोर न करें। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों को हाथियों से बचाव के प्रति जागरूक करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकेगा। हाथी विशेषज्ञ अभिषेक ने बताया कि कतर्नियाघाट-भरथापुर मार्ग पर हाथी अक्सर देखे जाते हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे इस मार्ग पर अकेले यात्रा न करें और हमेशा सतर्क रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments