#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले में मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लागू एनएमएमएस (NMMS) ऐप के माध्यम से श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करने में अनियमितता का मामला सामने आया है। त्रिसदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर लालगंज थाना क्षेत्र में एक ग्राम रोजगार सेविका के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला विकास खंड कुदरहा की ग्राम पंचायत परेवा से संबंधित है। आरोप है कि ग्राम रोजगार सेविका सीमा देवी ने एनएमएमएस ऐप के जरिए श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करते समय नियमों का उल्लंघन किया। शिकायत मिलने के बाद इस मामले की जांच के लिए एक त्रिसदस्यीय टीम का गठन किया गया था। अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश जांच टीम ने संबंधित अभिलेखों और ऐप पर अपलोड की गई तस्वीरों की गहन पड़ताल की। इस दौरान फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया में अपलोड की गई तस्वीरों में गंभीर विसंगतियां पाई गईं। रिपोर्ट के अनुसार, जांच में यह संकेत मिला कि अलग-अलग उपस्थिति दर्ज करते समय एक ही व्यक्ति की तस्वीर का बार-बार उपयोग किया गया था। इससे श्रमिकों की वास्तविक उपस्थिति पर गंभीर सवाल खड़े हो गए, जिसे जांच टीम ने उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया में स्पष्ट अनियमितता माना। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद, खंड विकास अधिकारी कुदरहा आलोक कुमार पंकज ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उनकी तहरीर पर लालगंज थाने में ग्राम रोजगार सेविका सीमा देवी के खिलाफ धोखाधड़ी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
रोजगार सेविका ने मनरेगा हाजिरी ऐप में की अनियमितता:जांच में हुआ खुलासा, धोखाधड़ी और IT एक्ट में मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












