Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में जनगणना कर्मी शिक्षक गंभीर घायल:नेशनल हाईवे पर बकरी से टकराई...

सिद्धार्थनगर में जनगणना कर्मी शिक्षक गंभीर घायल:नेशनल हाईवे पर बकरी से टकराई बाइक, मेडिकल कॉलेज रेफर


सिद्धार्थनगर में शनिवार दोपहर बाद थाना शोहरतगढ़ के छतहरा के पास नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में जनगणना कर्मी शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक अचानक सड़क पर आई एक बकरी से टकरा गई। राहगीरों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शोहरतगढ़ पहुंचाया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल शिक्षक की पहचान अजय कुमार सिंह (31) पुत्र परमानंद सिंह के रूप में हुई है। वे चिल्हिया थाना क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज, उदयराजगंज कंदवा बाजार में शिक्षक हैं और मूलतः प्रयागराज के निवासी हैं। उनकी ड्यूटी शोहरतगढ़ में जनगणना कार्य में लगी हुई है। अजय कुमार सिंह चिल्हिया से जनगणना संबंधी आवश्यक कागजात जमा करने के लिए शोहरतगढ़ तहसील जा रहे थे। जब वे थाना शोहरतगढ़ के छतहरा स्थित एक ढाबे के पास पहुंचे, तभी अचानक एक बकरी सड़क पर आ गई और उनकी मोटरसाइकिल उससे टकरा गई। टकराव के बाद शिक्षक अजय कुमार सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी शोहरतगढ़ में डॉ. अर्जुन यादव ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया, जिसके बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments