Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)एसएसबी और एनजीओ की बड़ी कार्रवाई:मानव तस्करी के चंगुल से 4 नेपाली...

एसएसबी और एनजीओ की बड़ी कार्रवाई:मानव तस्करी के चंगुल से 4 नेपाली युवतियां मुक्त


श्रावस्ती जिले में भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी विरोधी अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 62वीं वाहिनी और एनजीओ देहात इंडिया की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में मानव तस्करी के संभावित चंगुल से चार नेपाली युवतियों को मुक्त कराया गया है, जबकि उन्हें ले जा रहे दो भारतीय व्यक्तियों को गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया गया। 62वीं वाहिनी एसएसबी भिनगा के कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के निर्देश पर समवाय सुइयां को विश्वसनीय सूचना मिली थी। इसमें बताया गया था कि दो भारतीय युवक मोटरसाइकिल पर चार नेपाली युवतियों को मानव तस्करी के इरादे से भारतीय क्षेत्र में ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही एसएसबी और एनजीओ देहात इंडिया की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गुलरा गांव में विशेष नाकाबंदी शुरू कर दी। नाकाबंदी के दौरान, टीम ने गुलरा गांव से खैरी तराई गांव की ओर जा रहे दो भारतीय व्यक्तियों को मोटरसाइकिल पर चार नेपाली युवतियों के साथ रोका। प्रारंभिक पूछताछ और जांच में मामला संदिग्ध पाए जाने पर टीम ने तुरंत हस्तक्षेप कर चारों युवतियों को सुरक्षित बचा लिया। इसके बाद, बचाई गई युवतियों और गिरफ्तार किए गए दोनों भारतीय व्यक्तियों को एनजीओ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना सिरसिया पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवतियों को किस स्थान और किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments