लखनऊ । परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। कुल 14 अधिकारियों को विभिन्न जिलों में प्रवर्तन और सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है…
कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है
• आकिब खुर्शीद को ललितपुर में एआरटीओ (प्रवर्तन)
• फराज अहमद सिद्दीकी को महोबा
• हुमा परवीन को इटावा
• अभिषेक सिंह को चंदौली द्वितीय दल
• धर्मेंद्र कुशवाहा को देवरिया
• सुधा को सोनभद्र प्रथम दल
• सुधीर कुमार यादव को हमीरपुर प्रथम दल
• यावर तौफीक को वाराणसी प्रथम दल में एआरटीओ (प्रवर्तन) बनाया गया है।
• सौम्या कुलश्रेष्ठ को वाराणसी में एआरटीओ (सड़क सुरक्षा) के साथ प्रवर्तन द्वितीय दल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
• मोहक दुबे को बाराबंकी
• आस्था बंसल को लखनऊ
• तनु हरि को गोरखपुर
• सान्या को अलीगढ़
• धर्मेंद्र कुमार को बस्ती में एआरटीओ (सड़क सुरक्षा) के साथ संबंधित प्रवर्तन दल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है












