HomeUncategorized*‘हक की बात, जिलाधिकारी के साथ‘ कार्यक्रम का हुआ आयोजन* *जिलाधिकारी ने...

*‘हक की बात, जिलाधिकारी के साथ‘ कार्यक्रम का हुआ आयोजन* *जिलाधिकारी ने महिलाओं से किया संवाद, बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*

 

*महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता-जिलाधिकारी*

श्रावस्ती, 02 अप्रैल, 2026। सू0वि0। नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाबलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण अन्तर्गत ‘‘हक की बात, जिलाधिकारी के साथ‘‘ कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में महिला ग्राम प्रधानों, कार्यालयों में कार्यरत महिलाओं एवं अन्य पीड़ित महिलाओं की उपस्थित में कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। हक की बात में जिलाधिकारी ने महिला ग्राम प्रधानों एवं अन्य महिलाओं से उनके दैनिक कार्याे की जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी ने बेहत कार्य करने वाली महिला ग्राम प्रधानों, छात्राओं एवं अन्य महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

हक की बात में उपस्थित महिलाओं से संवाद करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यदि उनकी कोई भी समस्या या शिकायत हो बेझिझक बता सकती है, उनकी हर समस्या और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किया जायेगा। इस दौरान विभिन्न महिलाओं, छात्राओं ने अपनी-अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया तथा उनके निस्तारण कराने हेतु अनुरोध किया। इस दौरान महिला ग्राम प्रधानों एवं पीड़ित महिलाओं ने अपनी-अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की। जिसके लिए उन्होने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करायें तथा उन्हें भी अवगत करायें।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान प्रत्येक वर्ष चलाया जा रहा है। जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त एवं स्वावलम्बी किया जा सके। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार बालिकाओं के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई एवं विवाह तक का खर्च विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उठा रही है। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से महिलाओं एवं बालिकाओं को लाभान्वित किया जाए। उन्होने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना है। प्रत्येक विद्यालय, महाविद्यालय और ग्राम पंचायत स्तर पर मिशन शक्ति से जुड़ी गतिविधियाँ निरंतर आयोजित की जा रही हैं, ताकि सामाजिक दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके और महिलाओं व बालिकाओं को सशक्त बनाया जा सके।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मो0 मुमताज, महिला थाना प्रभारी पुष्पलता, प्रोबेशन कार्यालय की सरिता त्रिपाठी, कुसुम श्रीवास्तव सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों की महिला ग्राम प्रधान, पीड़ित महिलाएं एवं प्रोबेशन कार्यालय के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments