HomeHealth & FitnessBJP का संगठन पर जोर, क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले- बूथ का कार्यकर्ता ही...

BJP का संगठन पर जोर, क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले- बूथ का कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत

अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन में मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी की उपस्थिति तथा भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में डीएलपी अभियान, दीर्घकालिक चलने वाले संगठनात्मक अभियानों, संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर बैठक संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जिसकी शक्ति बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि डीएलपी अभियान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के विचार सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश देते हैं। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जयंती कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ मनाए जाएं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता के साथ सुनने की अपील की।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक कार्यक्रम को कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझकर सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि डीएलपी अभियान, गुरु रविदास जयंती और ‘मन की बात’ कार्यक्रम संगठन को समाज के प्रत्येक वर्ग से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समयबद्ध योजना के अनुसार कार्यक्रम आयोजित करने तथा अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करे। संचालन सुरेश कन्नौजिया जिला महामंत्री ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक जय राम विमल, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता, डॉ रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, सुमन पाण्डेय,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, संजय सिंह, विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा, सुनील पासवान, आकाश वर्मा, डॉ विनोद कुमार, मनीष मिश्र, शाश्वत मिश्र, अंजू पाण्डेय,संतोष सिंह, आनंद श्रीवास्तव, श्रीकांत कन्नौजिया, सागर संगवानी, अंकित अग्रहरि, अंकित मंडेला आदि शामिल रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments