Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में 5 मोहर्रम पर निकला कदीमी जुलूस:नौहाख्वानी और मातम के साथ...

श्रावस्ती में 5 मोहर्रम पर निकला कदीमी जुलूस:नौहाख्वानी और मातम के साथ कर्बला के शहीदों को किया गया याद, 6 दिनों तक जारी रहेगा जुलूस


श्रावस्ती के नासिरगंज कस्बे में 5 मोहर्रम के अवसर पर बीती रात्रि हुसैनिया इमामबाड़े से एक कदीमी जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने भाग लिया, जिन्होंने नौहाख्वानी और मातम के ज़रिए हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रशासन मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सतर्क है। यह जुलूस इमामबाड़े से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुज़रा और जनाब गुड्डू साहब के अज़ाखाने पहुंचा। यहां एक मजलिस का आयोजन किया गया, जिसमें कर्बला के शहीदों की कुर्बानियों को याद करते हुए गम-ए-हुसैन का इज़हार किया गया। इसके बाद जुलूस अपने निर्धारित मार्गों पर आगे बढ़ा।
नासिरगंज में 5 मोहर्रम से शुरू हुए जुलूसों का यह सिलसिला अगले छह दिनों तक जारी रहेगा। 10 मोहर्रम, जो कि 26 जून को है, को अकीदतमंद अपने-अपने घरों से ताजिया निकालेंगे और उन्हें स्थानीय कर्बला में दफन करेंगे। इसके साथ ही मोहर्रम के कार्यक्रम संपन्न होंगे। आज का यह जुलूस देर रात करीब 11 बजे अपने निर्धारित स्थान पर शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ। मोहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था और अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे थे, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments