HomeHealth & Fitnessरेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को मिली आर्थिक मजबूती, हजारों लाभार्थियों को मिला ऋण लाभ

रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को मिली आर्थिक मजबूती, हजारों लाभार्थियों को मिला ऋण लाभ

उतरौला (बलरामपुर)। छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद बलरामपुर में स्वनिधि महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योजना से लाभान्वित उद्यमियों को 15000 और 25,000 रुपये एंव 50000 हजार की ऋण राशि के प्रमाण पत्र, एंव केडिट कार्ड वितरित कर उनके स्वरोजगार प्रयासों को नई ऊर्जा प्रदान की गई।

महोत्सव के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू सिंह ने योजना के तहत ऋण प्राप्त कर चुके लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना देश के लाखों छोटे व्यापारियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। यह योजना केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे उ‌द्यमियों को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें सम्मानजनक आजीविका का अवसर भी प्रदान कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद बलरामपुर के सभी 25 वार्डो के सभासद द्वारा रेनू पाण्डेय, घनश्याम, शमीम बानों, कामरान खान, शहनाज, राधा वर्मा आदि लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए। प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने सरकार की इस पहल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने पूर्व की स्थिति एंव योजना से उनके जीवन एंव व्यवसाय में हुई प्रगति के बारे में अवगत कराया गया एंव कहा कि योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उनके व्यवसाय को गति देने और आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस अवसर पर परियोजना अधिकारी लाल चन्द मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का उद्देश्य समाज के उस वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ना है, जो छोटे स्तर पर व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। प्रशासन द्वारा पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी लाल चन्द मौर्य, प्रबंधक डूडा अखिलेश सिंह, सामुदायिक आयोजक महेन्द्र कुमार, देवेश कुमार, नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अधिकारी एंव कर्मचारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी सहभागिता की। इस दौरान बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के संकल्प की स्पष्ट झलक देखने को मिली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments