महराजगंज के पनियरा-परतावल मार्ग पर बभनौली जंगल के पास गुरुवार दोपहर एक ई-रिक्शा और इलेक्ट्रिक स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, सिसवा मुंशी निवासी ई-रिक्शा चालक विक्रम प्रसाद परतावल से एक महिला और उसके दो बच्चों को लेकर पनियरा की ओर आ रहे थे। बभनौली जंगल के पास सामने से आ रही एक इलेक्ट्रिक स्कूटी से आमने सामने से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार लक्ष्मीपुर जलहिया निवासी शिवम और राजन मौर्य घायल हो गए। ई-रिक्शा में सवार महिला अनीता प्रजापति और चालक विक्रम प्रसाद भी चोटिल हुए हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों ने 102 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, अनीता प्रजापति और स्कूटी चालक शिवम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पनियरा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजा गया और क्षतिग्रस्त स्कूटी को थाने लाया गया है। मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पनियरा में ई-रिक्शा-स्कूटी की टक्कर, 4 घायल:दो की हालत गंभीर, आमने-समाने से जोरदार भिड़ंत हुई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











