Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में धान रोपाई ठप:मुख्य नहर में पानी, माइनर-रजबहे सूखे; किसान बारिश...

बहराइच में धान रोपाई ठप:मुख्य नहर में पानी, माइनर-रजबहे सूखे; किसान बारिश के इंतजार में


नवाबगंज, बहराइच क्षेत्र के गांवों में धान की रोपाई पानी के अभाव में बाधित हो गई है। किसानों ने धान की नर्सरी तैयार कर ली है, लेकिन खेतों तक पानी न पहुंचने के कारण वे रोपाई शुरू नहीं कर पा रहे हैं। मुख्य नहर में पानी होने के बावजूद, माइनर और रजबहे सूखे पड़े हैं। रिक्खी गांव, हरिहरपुर, नंदा गांव, निम्निहिरा और बसऊ गांव के किसानों ने अपनी समस्या बताई। किसान राजकरण यादव, अरविंद कुमार, राजेंद्र सिंह और मुबारक अली ने कहा कि रोपाई के लिए धान की नर्सरी तैयार है, लेकिन खेतों में पानी की कमी है। स्वर्गीय चौधरी चरणसिंह सरयू नहर परियोजना के कलुआ डीह पटना जलाशय से संचालित मुख्य नहर में पानी पहुंच गया है। हालांकि, इससे जुड़ी माइनर और रजबहों में अभी तक पानी नहीं पहुंचा है, जिससे खेत सूखे पड़े हैं। किसान बारिश का भी इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि रोपाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments