HomeHealth & Fitnessशिमला जिले के रामपुर से 13 साल पुराने मामले में उद्घोषित अपराधी...

शिमला जिले के रामपुर से 13 साल पुराने मामले में उद्घोषित अपराधी महिला गिरफ्तार

शिमला । शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में वर्ष 2013 से जुड़े एक पुराने आपराधिक मामले में पुलिस ने उद्घोषित अपराधी घोषित की गई एक महिला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिला पुलिस शिमला के अनुसार पुलिस थाना रामपुर की टीम ने बुधवार को गीता शर्मा (31 वर्ष) पत्नी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया। वह रामपुर के खुन्ना गांव की रहने वाली है।

पुलिस के अनुसार महिला के खिलाफ पुलिस थाना रामपुर में 15 अप्रैल 2013 को एफआईआर दर्ज की गई थी। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 452, 323, 341, 504, 506 और 34 के तहत दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी के न्यायालय में उपस्थित न होने पर माननीय एसीजेएम रामपुर ने 6 अगस्त 2025 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था।

जिला पुलिस के एक प्रवक्ता ने गुरूवार को बताया कि लगातार प्रयासों, तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी का पता लगाया गया और उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद महिला को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी को रामपुर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

जिला पुलिस शिमला का कहना है कि उद्घोषित अपराधियों, फरार आरोपियों और लंबे समय से लंबित मामलों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments