#बस्ती_न्यूज
बस्ती में व्यापारी उमेश चंद्र अग्रहरि की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। व्यापारी समाज इस मामले में लगातार कार्रवाई की मांग कर रहा था। पुलिस के अनुसार, मृतक उमेश चंद्र अग्रहरि के पुत्र राहुल अग्रहरि की तहरीर पर मुंडेरवा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। राहुल ने शिकायत में आरोप लगाया था कि ऋण के लेन-देन को लेकर उनके पिता पर लगातार अतिरिक्त धन की मांग की जा रही थी। मानसिक प्रताड़ना, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियों से परेशान होकर उमेश चंद्र अग्रहरि ने 21 जून को आत्महत्या कर ली थी। मामले की विवेचना के दौरान मुंडेरवा पुलिस ने शुक्रवार सुबह 10 बजे वांछित आरोपी अमित सिंह उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया। अमित सिंह, जानकी शरण का पुत्र है और उसे रामपुर रेवती स्थित ईंट भट्ठे के पास महुआरी बाग से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। गौरतलब है कि इस घटना के बाद व्यापारी नेता जगदीश अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। व्यापारियों ने चेतावनी दी थी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
व्यापारी की आत्महत्या मामले में कार्रवाई:बस्ती पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












