Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गांव में घुसा तेंदुआ, 7 लोगों पर किया हमला:बहराइच में जिला अस्पताल...

गांव में घुसा तेंदुआ, 7 लोगों पर किया हमला:बहराइच में जिला अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज


बहराइच: बहराइच वन प्रभाग के रामगांव थाना क्षेत्र स्थित हमीदपुर खैरटिया गांव में शुक्रवार को तेंदुए के हमले में सात लोग घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब ग्रामीण एक खेत में देखे गए तेंदुए को भगाने का प्रयास कर रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे खैरटिया गांव की आबादी के बीच तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर रेंजर शाकिब हसन और रामगांव थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान तेंदुए ने अचानक भीड़ पर हमला कर दिया, जिससे कसूरुदीन (17 वर्ष), सलामुन (40 वर्ष), जावेद (13 वर्ष), अब्दुल (15 वर्ष), सय्याद (25 वर्ष) और अफसर (60 वर्ष) घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। हमले के बाद जंगली जानवर खेतों की ओर भाग निकला। प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) सुन्दरेसा ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments