#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक 60 वर्षीय वृद्ध का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। बैदौला गांव के चकमार्ग पर मिले शव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार, देवेंद्र प्रताप सिंह नामक व्यक्ति ने 112 पर सूचना दी कि बैदौला गांव के चकरोड के पास एक अधेड़ व्यक्ति मृत पड़ा है। इस सूचना पर पीआरवी 7838 मौके पर पहुंची और थानाध्यक्ष को सूचित किया। थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि शव बैदौला गांव के उत्तर-पश्चिम में स्थित पोखरा चकरोड के किनारे एक जोते हुए खेत के पास पड़ा था। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष थी। तलाशी के दौरान पहचान संबंधी कोई वस्तु या निशान नहीं मिला, केवल दो पुड़िया सुरती और चूना पेंट की जेब में रखे थे। मौके पर संघर्ष या चोट के कोई निशान नहीं थे। पुलिस ने बाद में शव की पहचान रामदास भारती विश्वकर्मा पुत्र भारती लाल, निवासी बढ़या भोलानाथ, थाना डुमरियागंज, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में की। मृतक का बेटा सूरज भी मौके पर पहुंच गया और बताया कि उसके पिता पिछले चार साल से मानसिक रूप से बीमार थे। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया। सोनहा थाना प्रभारी महेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल पाएगा। नियमानुसार पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में 60 वर्षीय वृद्ध का संदिग्ध शव मिला:सोनहा के बैदौला गांव में चकमार्ग पर पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












