Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)किशोर को कमरे में पीटा, नंगा कर गली में घुमाया:VIDEO सामने आने...

किशोर को कमरे में पीटा, नंगा कर गली में घुमाया:VIDEO सामने आने पर लखनऊ पुलिस ने 4 को गिरफ्तार किया, 5 पर मुकदमा


लखनऊ के चौक इलाके में एक किशोर को कमरे में पीटने और उसे नंगा कर गली में घुमाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग किशोर के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। 5 पर मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त को फेसबुक और एक्स पर ‘सेव लखनऊ’ नाम के अकाउंट पर यह वीडियो दिखा। वीडियो की जांच में किशोर की पहचान श्रावस्ती के धोबीपुरवा गिलौला के किशोर के रूप में हुई। पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर पुलिस की जांच में सामने आया कि वीडियो में मो. रिजवान, मो. शाबान, जान मोहम्मद, इरशाद और एतिशाम किशोर के साथ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देते दिखाई दे रहे हैं। मामले में चौक थाने की पुलगामा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह की तहरीर पर पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विक्रांत सिंघाल कर रहे हैं। मदरसे के पास से पकड़े गए आरोपी विवेचना के दौरान पुलिस ने इरफानिया मदरसा, चौबदारी मोहल्ले के पास दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मो. रिजवान (30), मो. शाबान (42), जान मोहम्मद और इरशाद को रात करीब 9:15 बजे हिरासत में लिया गया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पांचवें आरोपी एतिशाम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments