बहराइच में मोहर्रम की दसवीं तारीख, शुक्रवार को यौमे आशूरा का जुलूस निकाला गया। हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत की याद में यह जुलूस नाज़िरपुरा स्थित दुल दुल हाउस से शुरू हुआ। जुलूस काजीपुरा, सैय्यद वाडा और चांदपुरा होते हुए शाही करबला पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान अंजुमन फ़नाफ़िल हुसैन, अंजुमन कास्मिया रजिस्टर्ड और अंजुमन कास्मिया कदीम के सदस्य नौहा मातम करते हुए चल रहे थे। पूर्व मंत्री यासर शाह के आवास के सामने से गुजरते समय उन्होंने जुलूस का स्वागत किया, सैय्यद वाडा पहुंचने पर जनाब अली असगर का झूला निकाला गया, जहां लोगों ने भावुक होकर नौहा मातम किया। यह जुलूस शाम को शाही करबला में शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। नगर के अलावा जिले के नवाबगंज, नानपारा, मटेरा और जरवल सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में भी बड़ी संख्या में लोग ताजिए निकाल रहे हैं। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहेगा। इससे पहले, गुरुवार की भोर में नगर के काजीपुरा इलाके में बच्चों और युवकों ने आग पर नंगे पैर चलकर मातम किया। यह एक अलग रस्म थी जो मोहर्रम के दौरान निभाई गई।
मोहर्रम की 10वीं पर यौमे आशूरा का जुलूस:हजारों लोग हुए शामिल, युवाओं ने किया मातम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












