Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती के खावा पोखर में कर्बला पर मेला का आयोजन:मोहर्रम के मौके...

श्रावस्ती के खावा पोखर में कर्बला पर मेला का आयोजन:मोहर्रम के मौके पर दूर-दराज से पहुंचे लोग, फातिहा पढ़ा


श्रावस्ती के इकौना स्थित खावा पोखर के पास कर्बला में मोहर्रम के अवसर पर एक मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में इमाम हसन और इमाम हुसैन की याद में दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मेले में आए लोगों ने इमाम हुसैन की शहादत की याद में फातिहा पढ़ा। यह आयोजन पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हसन और इमाम हुसैन की कर्बला में शहादत की स्मृति में किया जाता है। इस मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाई गईं। ढोल-तमाशे, खेल और झूले भी मौजूद थे, जिससे मेले में काफी रौनक रही। मोहर्रम का त्योहार इमामों की शहादत की याद दिलाता है। दसवें मोहर्रम के बाद तीसरे दिन फातिहा और दरूद पढ़ने की परंपरा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments