HomeHealth & Fitnessपार्क के फुटपाथ पर 60 से ज्यादा स्थायी दुकानें, स्थानीय लोगों ने...

पार्क के फुटपाथ पर 60 से ज्यादा स्थायी दुकानें, स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

लखनऊ। आशियाना स्थित एलडीए कॉलोनी के गौतमबुद्ध पार्क की बाउंड्री के किनारे फुटपाथ पर नगर निगम अवैध रूप से पक्का निर्माण करवा रहा है। इसके विरोध में स्थानीय लोग जमकर प्रदर्शन किया। रविवार को लोग पार्क के बाहर इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने लगे।

लोगों का कहना था कि पहले विरोध के बाद नगर निगम ने इसका निर्माण कार्य रोक दिया था। कुछ दिन बाद फिर से अवैध निर्माण शुरू कर दिया गया। करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से 60 से अधिक दुकानें मॉडल वेंडिंग जोन लिए बनाई जा रही हैं। दुकानों के लिए पक्की दीवार, सीमेंट और सरिया से बने पिलर और बीम को खड़ा कर दिया गया है। अधिकारी इसे अस्थायी निर्माण बता रहे हैं। 

इस पक्के निर्माण पर बुलडोजर चलना चाहिए। वहीं, कुछ लोगों ने वेंडिंग जोन बनाने का समर्थन भी किया। स्थानीय लोगों के विरोध पर लखनऊ विकास प्राधिकरण ने नगर निगम को करीब 12 दिन पहले पत्र लिखकर इस रोक लगाने को कह दिया था। 

इसके बावजूद अवैध रूप से निर्माण जारी है। लोगों का कहना है कि फुटपाथ पर स्थायी वेंडिंग जोन बनने से आम रास्ता बंद हो जाएगा। पास में अस्पताल और स्कूल हैं, इनका भी रास्ता बंद हो जाएगा। यहां ट्रैफिक की समस्या हो जाएगी। ऐसे निर्माण पर बुलडोजर चलना चाहिए। स्थानीय पार्षद का कहना है कि मामला गलत घसीटा जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments