HomeUncategorizedअपर पुलिस अधीक्षक ने सर्राफा/पेट्रोल पंप/गैस एजेंसी/ईंट भट्ठा व अन्य व्यवसायियों के...

अपर पुलिस अधीक्षक ने सर्राफा/पेट्रोल पंप/गैस एजेंसी/ईंट भट्ठा व अन्य व्यवसायियों के साथ की मासिक गोष्ठी*

*पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकेश सिंह ने जनपद के प्रमुख व्यवसायियों *(सर्राफा, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी एवं ईंट भट्ठा स्वामियों)* के साथ पुलिस कार्यालय सभागार में सुरक्षा व्यवस्था व समस्याओं के समाधान को लेकर महत्वपूर्ण गोष्ठी की।गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी व्यापारी बंधुओं से व्यक्तिगत परिचय प्राप्त किया और उनके क्षेत्रों में आ रही प्रमुख समस्याओं को सुना।
व्यापारियों बंधुओ ने यातायात व्यवस्था, सड़क अतिक्रमण, बस स्टैंड पर अवैध डग्गामार वाहन, पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा और स्कूल बसों की फिटनेस संबंधी मुद्दे उठाए। अपर पुलिस अधीक्षक ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि भीड़-भाड़ वाले बाजारों में यातायात को बेहतर बनाने, अतिक्रमण हटाने, पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और स्कूल बसों की नियमित फिटनेस जांच के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा बाजारों में रात्रि गश्त व पिकेट बढ़ाने, बैंक/एटीएम के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए हर माह नियमित गोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया गया। पुलिस विभाग द्वारा व्यापारियों के साथ सद्भावना एवं पूर्ण सहयोग बनाए रखने का भरोसा दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से सभी व्यवसायियों से गार्ड/चौकीदारों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने, बाल श्रम न करने, उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे लगाने (ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत) तथा *अग्निकांड जैसी दुर्घटनाओं से बचाव हेतु संस्थानों में आवश्यक सुरक्षा उपकरण लगाए जाने* साथ ही ऑनलाइन ठगी व साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता बढ़ाई गई
इस दौरान सूफी सगीर अहमद, दीनानाथ गुप्ता जिला अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल श्रावस्ती, राजेश कुमार रस्तोगी जिला महामंत्री उद्योग व्यापार मंडल, आलमगीर, करुणेश कुमार द्विवेदी, आशुतोष श्रीवास्तव, रजत शुक्ला,अख्तर आलम, रिजवान व अन्य व्यापारी बंधु तथा *क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री भरत पासवान,क्षेत्राधिकारी इकौना श्री आलोक कुमार* सिंह सहित विभिन्न थानों से आए अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments