Homeक्राइम (Crime)6 लाख की शादी, फिर भी दहेज की भूख! एक लाख और...

6 लाख की शादी, फिर भी दहेज की भूख! एक लाख और सोने की चेन के लिए विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत 6 पर FIR

UP: बांदा के पैलानी क्षेत्र में विवाहिता ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, शादी में मायके पक्ष ने अपनी क्षमता के अनुसार करीब छह लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल पहुंचने के बाद अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी। आरोप है कि एक लाख रुपये नकद और सोने की चेन नहीं मिलने पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

शादी में दिए थे नकदी और घरेलू सामान

पैलानी डेरा निवासी आरती की शादी 13 मई 2022 को राजू निषाद से हुई थी। आरती का कहना है कि विवाह के दौरान उसके पिता ने करीब 1.51 लाख रुपये नकद, हीरो होंडा बाइक, टीवी, फ्रिज, कूलर समेत अन्य गृहस्थी का सामान दिया था। इसके अलावा करीब तीन लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण भी दिए गए थे। पीड़िता के अनुसार, शादी में कुल करीब छह लाख रुपये खर्च हुए।

Also Read: UP: मानसिक रूप से दिव्यांग युवती से बार-बार दुष्कर्म, गर्भवती हुई पीड़िता, तीन आरोपी गिरफ्तार

मारपीट और घर से निकालने का आरोप

आरती ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष कम दहेज लाने को लेकर ताने देने लगा। अतिरिक्त रकम और सोने की चेन की मांग पूरी नहीं होने पर कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसे धमकाया गया और बाद में घर से निकाल दिया गया।

तीन साल के बेटे के साथ मायके में रह रही महिला

विवाद की जानकारी मिलने पर आरती के पिता उसे अपने साथ मायके ले आए। तब से वह अपने माता-पिता के घर रह रही है। महिला का करीब तीन साल का बेटा अर्पित भी उसके साथ है। पीड़िता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से शिकायत की।

Also Read: UP: पत्नी से विवाद के बाद टूट गया व्यापारी! कमरे में बंद होकर उठाया खौफनाक कदम, दरवाजा तोड़ा तो लटक रहा था शव

पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा

आरती की तहरीर के आधार पर पैलानी थाना पुलिस ने पति राजू निषाद, सास अनुसूया, जेठ राजबहादुर, भोला, ननद गुड़िया और जेठानी कैलासिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दहेज अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)  



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular