Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)चोर-सर्राफ गिरफ्तार, 3.67 लाख का सोना बरामद:बस्ती पुलिस ने चोरी के आभूषण...

चोर-सर्राफ गिरफ्तार, 3.67 लाख का सोना बरामद:बस्ती पुलिस ने चोरी के आभूषण और नकदी भी जब्त की

#बस्ती_न्यूज

बस्ती पुलिस ने एक शातिर चोर और चोरी के आभूषण खरीदने वाले सर्राफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 3.67 लाख रुपये मूल्य का 25 ग्राम गला हुआ सोना, सोने-चांदी के आभूषण, 30,500 रुपये नकद और चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक ने सोमवार दोपहर 12 बजे आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोंडा निवासी सूरज कुमार सोनी और पुरानी बस्ती क्षेत्र निवासी राहुल वर्मा के रूप में हुई है। सूरज को फुटहिया क्षेत्र से और राहुल को उसके घर से पकड़ा गया। बरामद सामान में दो जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी बिछुआ, एक चांदी की अंगूठी और पांच सोने की नाक की कील भी शामिल हैं। पहले भी कर चुका है चोरी पूछताछ के दौरान, सूरज ने नगर, हर्रैया और पैकोलिया थाना क्षेत्रों में हुई कई चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसने बताया कि वह अपने साथी कृष्ण चंद्र सोनी के साथ मिलकर चोरी करता था और चोरी के आभूषण राहुल वर्मा को बेच देता था। कृष्ण चंद्र वर्तमान में जेल में बंद है, और सूरज उसकी जमानत के लिए अन्य चोरी के जेवर बेचने की फिराक में था। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से नगर, पैकोलिया और हर्रैया थानों में दर्ज चार चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी बस्ती के अलावा गोंडा और बलरामपुर जिलों में भी कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के शेष माल की बरामदगी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। उन्होंने संयुक्त टीम की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments