#बस्ती_न्यूज
बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के परसा हज्जाम गांव में रविवार को हुई एक हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। तेज धूप में काम करते हुए पहले पिता की मौत हुई और फिर बेटे ने भी पिता का शव देखकर दम तोड़ दिया। एक ही घर से उठी दो अर्थियों ने हर आंख को नम कर दिया। नींव भराई के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, पिता की मौत परसा हज्जाम गांव निवासी ज्योति प्रकाश (47) रविवार दोपहर अपने घर की नींव भराई का काम देख रहे थे। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत बस्ती जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता का शव देख बेसुध हुआ बेटा, अस्पताल में तोड़ा दम पिता की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। शव घर लाया गया तो 13 वर्षीय बेटा श्याम सुंदर उर्फ राज पिता को देखकर गहरे सदमे में आ गया और अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे भी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। एक साथ उठी दो अर्थियां, गांव में पसरा मातम कुछ ही घंटों के भीतर पिता और बेटे दोनों की मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया। एक साथ दो अर्थियां उठने से हर कोई स्तब्ध रह गया। गांव में मातम का माहौल है और लोग इस दर्दनाक घटना को लेकर सदमे में हैं। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, महिलाएं-बच्चे बेहाल मृतक ज्योति प्रकाश के परिवार में पत्नी गुड़िया देवी और चार बच्चे बिंदिया (14), अंकित (10), रोशनी (6) सहित दादी सुंदरी देवी (74) हैं। घटना के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और बताया जा रहा है कि सदमे के कारण कई सदस्य लंबे समय तक खाना तक नहीं खा सके। प्रशासन और पंचायत ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना पर ग्राम सचिव मनोज कुमार वर्मा, ग्राम प्रधान रजवंत यादव और पंचायत सहायिका कंचन प्रजापति मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार को भोजन उपलब्ध कराया और तत्काल सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कराई। मृत्यु प्रमाण पत्र और विधवा पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कराया गया। सरकारी योजनाओं का मिला भरोसा प्रशासन की ओर से परिवार को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत सहायता देने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। नदी किनारे किया गया अंतिम संस्कार पिता और पुत्र दोनों का अंतिम संस्कार गांव के उत्तर दिशा में स्थित कठिनईया नदी के किनारे मिट्टी में दफन कर किया गया। इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को गहरे शोक में डाल दिया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
धूप में गिरा पिता, शव देखकर बेटे की सासें थमी:बस्ती में एक साथ उठी दो अर्थियां, गांव के बाहर दोनों का अंतिम संस्कार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












