#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापपुर गांव में आम तोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आम तोड़ने पर डांट से भड़का विवाद प्रतापपुर निवासी कौशल सिंह पुत्र केशरी सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके आम के बगीचे में गांव की एक लड़की आम तोड़ रही थी। इस पर उन्होंने उसे डांट दिया। इसी बात को लेकर विवाद की शुरुआत हुई। दोपहर में अकेला पाकर किया हमला पीड़ित के अनुसार, 24 जून की दोपहर करीब तीन बजे जब वह अकेले थे, तभी गांव के प्रदीप प्रजापति, संजय प्रजापति, ममता देवी और उषा ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों से मारपीट की और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोटें, ग्रामीणों ने बचाया हमले में कौशल सिंह के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिससे हमलावर वहां से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच शुरू पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। गांव में तनाव, पुलिस कर रही निगरानी घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है ताकि मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
आम तोड़ने को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप:चार लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, पीड़ित घायल, पुलिस ने दर्ज की FIR
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












