HomeUncategorizedसाइबर सेल थाना इकौना की प्रभावी कार्यवाही, साइबर ठगी के शिकार वादी/पीड़ित...

साइबर सेल थाना इकौना की प्रभावी कार्यवाही, साइबर ठगी के शिकार वादी/पीड़ित के बैंक खाते में संपूर्ण धनराशि 5,000/- रुपये कराए गए वापस

श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद श्रावस्ती में साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम आलोक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में साइबर सेल थाना इकौना द्वारा सराहनीय कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित की ₹5,000/- की संपूर्ण धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई।घटना का संक्षिप्त विवरण
आवेदक राजेश कुमार निवासी ग्राम कंजड़वा थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती द्वारा दिनांक 05.05.2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात साइबर ठग द्वारा UPI के माध्यम से उनके बैंक खाते से ₹5,000/- की धोखाधड़ी कर ली गई थी।
शिकायत प्राप्त होने पर साइबर सेल थाना इकौना द्वारा तत्काल तकनीकी एवं विधिक कार्यवाही करते हुए MRM (Money Restoration Module) Portal के माध्यम से संबंधित बैंक एवं अन्य संस्थाओं से समन्वय स्थापित किया गया। प्रभावी प्रयासों के फलस्वरूप पीड़ित की *₹5,000/- की संपूर्ण धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।श्रावस्ती पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर धनराशि वापस कराए जाने की संभावना बढ़ सके।कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम
1.प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती।
2.उपनिरीक्षक अवनीश यादव, थाना इकौना
3.कंप्यूटर ऑपरेटर जलमेजय, थाना इकौना

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments