श्रावस्ती के सिरसिया ब्लॉक स्थित घोलिया कला ग्राम सभा के ओरीपुरवा गांव में सोमवार को एक तेंदुआ घुस आया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तेंदुए को सबसे पहले गांव के मंदिर के पास देखा गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ पहले पानी की टंकी के पास दिखा, फिर मंदिर परिसर में चला गया। कुछ देर मंदिर के अंदर रहने के बाद वह बाहर निकला और पास के एक टीनशेड वाले मकान में छिप गया। लगभग एक घंटे बाद वह फिर बाहर आया और गांव के दूसरे हिस्से की ओर बढ़ गया। इस दौरान तेंदुए को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस और वन विभाग लगातार ग्रामीणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील कर रहे थे। हालांकि, कुछ लोग चेतावनी के बावजूद तेंदुए के करीब पहुंच गए, जिस पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में जहीर नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आईं। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वन विभाग की टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तेंदुए को पकड़ने का अभियान तेज कर दिया है। देर शाम तक, लगभग पांच घंटे से अधिक समय से रेस्क्यू अभियान जारी रहा, लेकिन समाचार लिखे जाने तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका था। तेंदुए के गांव में घुसने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों धान की रोपाई का समय है और किसान प्रतिदिन खेतों में जाते हैं। ऐसे में तेंदुए की मौजूदगी से उनमें भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है, ताकि वे बिना किसी डर के अपने दैनिक कार्य कर सकें। श्रावस्ती धनराज मीना ने जानकारी दी कि सिरसिया विकास खण्ड के ग्राम सभा ओरीपुरवा के ग्राम घोलिया कला में तेन्दुआ आने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते अधोहस्ताक्षरी द्वारा तत्काल उप प्रभागीय वनाधिकारी भिनगा को मौके पर भेजा गया तथा स्वंय भी मौके पर पहुँच गये। मौके पर पहुँचने पर यह ज्ञात हुआ कि ग्राम घोलिया कला निवासी श्री जहीर पुत्र इद्रीश व नईमुद्दीन पुत्र देबई द्वारा गांव के उत्तर तरफ सागौन के बाग में बैठे तेन्दुये को छेड़ने पर तेन्दुये ने हमला कर दिया, जिससे श्री जहीर के माथे व पीठ के निचले हिस्से एवं श्री नईमुददीन के बांये पैर, पीठ पर एवं कंधे पर पंजे से खरोच कर दिया गया। जख्मी व्यक्तियों को वन कर्मियो द्वारा तत्काल संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाकर इलाज कराया गया, जो स्वस्थ है। क्षेत्र में मानव वन्य जीव संघर्ष की घटना को नियत्रिंत करने हेतु प्रभागीय वनाधिकारी श्रावस्ती द्वारा तत्काल 5-5 सदस्यीय 03 टीम का गठन कर मौके पर भेजा गया। टीम द्वारा लगातार मौके पर गस्त किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित वन विभाग की टीम द्वारा मानव वन्य जीव संघर्ष से बचने के लिये ग्राम वासियो को जागरूक किया जा रहा है। ग्राम वासियों से अपील है कि वे घर से बाहर समूह में निकले, रात्रि में साथ में टार्च, लाठी अथवा मोबाइल फ्लैशलाइट का उपयोग करें, अंधेरे व घने रास्ते पर चलते समय बात करते रहे ताकि जंगली जानवर आपकी उपस्थिति से सतर्क होकर रास्ता बदल दें, अपने घरो के आस पास साफ सफाई बनाये रखे तथा अपने पालतू पशुओं को बाड़ो के अन्दर रखे तथा उसे मजबूत बनाये रखे। कोई भी जंगली जानवर के गांव अथवा खेत में आने पर उससे कोई छेड़ छाड़ न करें तथा इसकी सूचना तत्काल नजदीकी, वन चौकी, वन रेन्ज कार्यालय अथवा प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में संचालित कन्ट्रोल रूम को दे। किसी प्रकार अफवाह न फैलाये।
सिरसिया में तेंदुआ गांव के मंदिर में घुसा:दो लोगों पर किया हमला, पांच घंटे से रेस्क्यू अभियान जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












