HomeUncategorizedसाइबर सेल थाना सिरसिया की प्रभावी कार्यवाही, साइबर ठगी के शिकार वादिनी/पीड़िता...

साइबर सेल थाना सिरसिया की प्रभावी कार्यवाही, साइबर ठगी के शिकार वादिनी/पीड़िता के बैंक खाते में संपूर्ण धनराशि 3,000/- रुपये कराए गए वापस

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद श्रावस्ती में साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम आलोक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में साइबर सेल थाना सिरसिया द्वारा सराहनीय कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार शिकायतकर्ता सुमन पत्नी रामगोपाल के बैंक खाते के UPI के जरिये ठगे गए रुपये-3000/- साइबर सेल थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती द्वारा कार्यवाही कर वापस कराये गए ।घटना का संक्षिप्त विवरण आवेदिका सुमन पत्नी रामगोपाल निवासी लोनियांपुरवा थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती द्वारा दिनांक 05.06.2026 को 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराया गया था। जिसमें आवेदिका सुमन उपरोक्त से फ्रॉडस्टर द्वारा UPI के माध्यम से 3000/- रूपये ठग लिया गया था।शिकायत प्राप्त होने पर साइबर सेल थाना सिरसिया द्वारा तत्काल तकनीकी एवं विधिक कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य संस्थाओं से समन्वय स्थापित किया गया। प्रभावी प्रयासों के फलस्वरूप पीड़िता की *₹3,000/- की संपूर्ण धनराशि पीड़िता के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।श्रावस्ती पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर धनराशि वापस कराए जाने की संभावना बढ़ सके।
विवरण पुलिस टीमः-
1. थानाध्यक्ष सौरभ सिंह थाना सिरसिया
2. उ0 नि0 राजकिशोर गुप्ता थाना सिरसिया
3. का0 शरद गुप्ता थाना सिरसिया
4. का0 प्रांशु पॉल थाना सिरसिया 5. म0आ0 अनुज भारती थाना सिरसिया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments