जिलाधिकारी के निर्देश 30 को जमुनहा मे आयोजित होंगी राहत चौपाल
ग्रामीणों को प्रशासन की तैयारी, बचाव उपकरण और क्या करें क्या न करें की जानकारी दी गयी
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बाढ़ की तैयारियों से ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से सभी बाढ़ चौकियों पर राहत चौपालों के आयोजन के निर्देश दिये हैं जिसके क्रम मे आज तहसील इकौना की सेहनिया, हसनाभारी, सेमगढ़ा, ब्लाक मुख्यालय, जू हा सेमरी तरहर, भोजपुर, खरगौरा बस्ती और सोनवा की बाढ़ चौकियों पर राहत चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें बाढ़ चौकी हसनाभारी मे एसडीआरएफ के जवान भी सम्मिलित हुए, जिन्होने ग्रामीणों को बाढ़ आपदा के प्रति जागरूक किया।
राहत चौपालों के आयोजन के संबंध मे जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि तहसील भिनगा और तहसील इकौना मे राहत चौपालों से स्थानीय स्तर पर काफी अच्छे सुझाव प्राप्त हुए हैं ग्रामीणों मे बाढ़ आपदा से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ रही है साथ ही बाढ़ आपदा मे लगाये गये अधिकारियों एवं कर्मचारियों मे आपसी समन्वय भी स्थापित हो रहा है। आगामी सप्ताहों मे बाढ़ चौकी से संबंधित अति संवेदनशील गांवों मे भी चौपाल का आयोजन किया जायेगा। जिससे ग्रामीण स्तर तक आपदा के प्रति जागरूकता उत्पन्न हो और प्रशासन बाढ़ आपदा से सुनियोजित ढंग से निपट सके। सभी राहत चौपालों मे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन और पशु टीकाकरण अभियानकश भी संचालित किया जा रहा है। तहसील जमुनहा की बाढ़ चौकियों पर राहत चौपाल का आयोजन 30 जून को किया जायेगा।उक्त अवसर पर सभी बाढ़ चौकियों पर चौपाल के लिए नामित अध्यक्ष, बाढ़ चौकी प्रभारी, चिकित्सक, राजस्व कर्मी, ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी, आशा एएनएम, आपदा मित्र एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।












