लखनऊ। सोमवार को नव भारतीय किसान संगठन के बैनर तले किसानों ने मंडलायुक्त कार्यालय का घेराव किया। किसानों ने अपनी 10 मांगों को लेकर शहीद स्मारक से मंडलायुक्त कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला। वहां पहुंचने के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने एक अधिकारी को मंडलायुक्त के लिए ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि सरकार और प्रशासन किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए। किसानों को 400 यूनिट तक बिजली फ्री और 24 घंटे मिले। उनका पूरा कृषि ऋण माफ किया जाए। गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपए प्रति क्विंटल किया जाए। विधवा पेंशन बढ़ाई जाए।किसान अपनी जिन चीजों के लिए संघर्ष करता रहता है, उसे अधिकारी नजरअंदाज करते हैं। यदि हमारी मांगों चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसान विधानसभा का घेराव कर महाआंदोलन शुरू करेंगे।
प्रदर्शनकारी किसानों ने संगठन ने विधवा पेंशन बढ़ाकर 5,000 रुपए प्रतिमाह किए जाने की मांग भी रखी। बख्शी का तालाब क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जों की जांच कर कार्रवाई की जाए।अवैध खनन और भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए। पहाड़पुर स्थित ग्लूकोज फैक्ट्री से प्रदूषण फैलाने के आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। आवारा पशुओं से फसलों का नुकसान रुकवाया जाए।
इसके अलावा बख्शी का तालाब महिला थाने को नए भवन में स्थानांतरित करने, छठे मील स्थित निजी सब्जी मंडी को सरकारी भूमि खाली कराकर स्थानांतरित करने की मांग रखी। साथ ही मुख्यमंत्री से किसान संगठन के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कराई जाए।












