नानपारा में सआदत इंटर कॉलेज से नेशनल हाईवे 927 तक लगभग 2 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण और निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। नानपारा विधायक राम निवास वर्मा ने इस परियोजना की शुरुआत की। विधायक राम निवास वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में नानपारा में विकास कार्य निरंतर जारी हैं। यह लिंक मार्ग नेशनल हाईवे से जुड़ने के बाद क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत देगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस मार्ग पर कई स्कूल और अस्पताल स्थित हैं, जिसके कारण अक्सर लंबा जाम लगता है और दुर्घटनाएं होती हैं। 7 मीटर चौड़ी सड़क बनने से यातायात सुगम होगा और आवागमन करने वालों को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर बीजेपी नगर अध्यक्ष रेखा पाण्डेय, अतुल जायसवाल, विपिन सिंह, अनिल पाण्डेय, आनंद रस्तोगी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
नानपारा में 2 KM सड़क चौड़ीकरण का भूमिपूजन:विधायक ने NH-927 लिंक मार्ग का किया शिलान्यास
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












