जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य विकास अधिकारी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया शुभारम्भ
06 सर्वाधिक करदाता व्यापारियों को प्रदान किया गया प्रशस्ति पत्र
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देशानुसार जनपद में दानवीर भामाशाह जी की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में ’’व्यापारी कल्याण दिवस’’ धूमधाम से मनाया गया। जिसका मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, मा0 विधायक श्रावस्ती के प्रतिनिधि अवधेश पाण्डेय, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत के प्रतिनिधि सुनील तिवारी ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं भामाशाह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया। इस दौरान मा0 जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के 06 सर्वाधिक करदाता व्यापारियों क्रमशः बृजेश कुमार, माही इण्टरप्राइजेज, भारत ट्रेडिंग कम्पनी, रामतीरथ पाण्डेय कान्ट्रैक्टर, मिथलेश कुमार शुक्ला, तेज प्रताप सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान संस्कृति विभाग के कलाकार श्री सब्बन एवं उनके दल द्वारा भामाशाह जी के जीवन पर आधारित लोकगीतों का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिससे माननीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा सराहना की गई।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि भामाशाह जी के जन्म दिवस के अवसर पर आज ’’व्यापारी कल्याण दिवस’’ के रूप में मनाया जा रहा है। समाज के व्यापारी वर्ग में इनका अमूल्य योगदान है। उन्होने कहा कि समाज के उत्थान, राष्ट के निर्माण एवं विकास में जो इनका विशेष योगदान रहा है, उसे कभी भुलाया नही जा सकता है। इसी के तहत आज जनपद के सभी व्यापारियों एवं उद्यमियों को बुलाकर यहां सम्मानित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अन्त में सहायक आयुक्त राज्यकर प्रदीप कुमार ने उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों तथा व्यापारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम का समापन किया।
इस अवसर पर उपायुक्त राज्यकर आनन्द कुमार राय, व्यापार मण्डल के दीनानाथ गुप्ता, सूफी सगीर, कनिष्ठ सहायक दीपक शुक्ला सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।












