#बस्ती_न्यूज
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक जनरल स्टोर में भीषण आग लग गई। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हड़िया चौकी अंतर्गत बस्ती-मेहदावल मार्ग पर स्थित स्वास्तिक जनरल स्टोर, गिफ्ट कॉर्नर एवं श्रृंगार प्रसाधन की दुकान में यह घटना हुई। आग से दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे करीब 20 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख बगल के दुकानदारों ने तुरंत दुकान मालिक विकास जायसवाल को फोन पर सूचना दी। विकास जायसवाल ने आनन-फानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी दुकान जलकर राख हो चुकी थी। दुकान मालिक विकास जायसवाल ने पुरानी बस्ती पुलिस को लिखित तहरीर दी है। उन्होंने किसी व्यक्ति पर दुकान में आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
हड़िया चौराहे पर जनरल स्टोर में लगी आग:फायर ब्रिगेड ने बुझाई, दुकान मालिक ने लगाया आगजनी का आरोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












