बस्ती – आज सोमवार को थाना नगर पुलिस, एसओजी टीम बस्ती एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में दो अभियुक्तों सूरज कुमार सोनी पुत्र घनश्याम सोनी ग्राम अलीपुर बाजार थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा उम्र करीब 34 वर्ष।(चोर) को फुटहिया से तथा राहुल पुत्र मोतीचन्द्र वर्मा ग्राम मंगल बाजार थाना पुरानी बस्ती स्थाई पता ग्राम मुण्डेरा बाबू थाना तरकुलवा जनपद देवरिया। (सोनार) को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। जिसमें अभियुक्त राहूल के पास से 25 ग्राम गला हुआ सोना (कीमत करीब 3,67,000/-) जिनके पास से चोरी गये दो जोड़ी चांदी का पायल, दो जोड़ी बिछुआ चांदी का, एक चांदी की अंगुठी, पांच सोने की नाक की कील व 30500/- रूपया नगद व घटना मे प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल वाहन संख्या UP51AF9260 सुपर स्पेलेण्डर बरामद किया गया।
बरामदगी व पूछताछ के आधार पर 1- मु0अ0स0 52/26 धारा 331(4)/305(A)/317(2)/317(4)/317(5) BNS थाना नगर जनपद बस्ती, मु0अ0स0 109/26 धारा 331(4)/305(A)/317(2)/317(4)/317(5) BNS थाना नगर जनपद बस्ती,मु0अ0स0 72/26 धारा 305(A)/317(2)/317(4)/317(5) BNS थाना पैकोलिया जनपद बस्ती, 4- मु0अ0स0 107/26 धारा 305(A)/317(2) BNS थाना हरैया जनपद बस्ती का सफल अनावरण किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त सूरज कुमार सोनी द्वारा बताया गया कि दिनांक 04.03.2026 को ग्राम प्रसादपुर थाना नगर मे चोरी किया था, दिनांक 25.4.2026 को ग्राम मरवट काली माता मन्दिर थाना हर्रैया क्षेत्र से चांदी का मुकुट अपने सहयोगी के साथ हम दोनो लोग रात्रि मे चुराया था। दिनांक 30.4.2026 को मै अपने सहयोगी कृष्ण चन्द सोनी पुत्र प्रेम सागर सोनी ग्राम नरहरिया स्टेट थाना पुरानी बस्ती जनपपद बस्ती के साथ ग्राम दयालपुर मे सोने के जेवर व चांदी के जेवरात व अन्य सामान को व नकदी को चोरी किया था। इसके अतिरिक्त अपने सहयोगी कृष्ण चन्द्र सोनी के साथ मिलकर गोण्डा, बलरामपुर व बस्ती मे कई विभिन्न तिथियो मे चोरी किया गया । जिसमें 21.05.2026 को लक्ष्मी बाई नगर बभनान थाना पैकोलिया के अन्तर्गत नकदी व सोने के आभूषण चुरा लिया था व चोरी के सोने चांदी का आभूषण को लेजाकर रामेश्वर वर्मा उर्फ राहुल पुत्र मोती चन्द्र वर्मा ग्राम मंगल बाजार थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती (स्थाई पता ग्राम मुण्डेरा बाबू थाना तरकुलवा जि0 देवरिया) की दुकान पर बेच दिया था मेरा सहयोगी साथी कृष्ण चन्द्र सोनी पुत्र प्रेम सागर सोनी ग्राम नरहरिया स्टेट थाना पुरानी बस्ती दिनांक 17.6.26 से जेल मे बन्द है उसी का जमानत कराने के लिए पूर्व मे किये गये चोरी से इकट्ठा किये गये सोने व चांदी के अन्य जेवरात को मै आज दिनांक 29.6.26 को ले जा कर रामेश्वर वर्मा उर्फ राहुल पुत्र मोती चन्द्र वर्मा ग्राम मंगल बाजार थाना पुरानी बस्ती (स्थाई ग्राम मुण्डेरा बाबू थाना तरकुलवा जनपद देवरिया) को बेचने के लिए जा रहा हूँ । अभियुक्त की निशानदेही पर चौरी का आभूषण खरीदने वाले राहुल पुत्र मोतीचन्द्र वर्मा ग्राम मंगल बाजार थाना पुरानी बस्ती स्थाई पता ग्राम मुण्डेरा बाबू थाना तरकुलवा जनपद देवरिया। (सोनार) को गिरफ्तार किया गया।












