HomeHealth & Fitnessभूमाफियाओं के कब्जे से बंद हुआ मुख्य मार्ग, हजारों ग्रामीणों में भारी...

भूमाफियाओं के कब्जे से बंद हुआ मुख्य मार्ग, हजारों ग्रामीणों में भारी आक्रोश

लखनऊ। राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरकारी तंत्र और भूमाफियाओं के गठजोड़ का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ सुल्तानपुर रोड को जोड़ने वाले ‘सेवाई बरोना-निजामपुर मजिंगवा रेलवे क्रॉसिंग से हसनपुर खेवली मार्ग’ पर अंसल कंपनी और स्थानीय भूमाफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया है।

हद तो यह है कि सरकारी अभिलेखों में दर्ज इस चकरोड व पीडब्ल्यूडी मार्ग पर दबंगों ने बकायदा प्लॉटिंग करके जमीनें भी बेच दी हैं। इस अवैध कब्जे के कारण क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक गांवों का मुख्य संपर्क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे हजारों ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

​अधिकारियों के पास रिपोर्ट, पर कार्रवाई सिफर
​स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इस अवैध कब्जे की शिकायत लंबे समय से की जा रही है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मामले की जांच कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट तहसील सरोजनीनगर के जिम्मेदार अधिकारियों को भेज दी है। इसके बावजूद, तहसील प्रशासन के रसूखदार अधिकारियों ने फाइल को दबा रखा है और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारियों की इसी शिथिलता के कारण भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

​रोज हो रहे हादसे, जनता बेहाल
​मुख्य मार्ग बाधित होने के कारण हजारों ग्रामीणों को रोज जान जोखिम में डालकर उबड़-खाबड़ और गड्ढों वाले रास्तों से गुजरना पड़ रहा है। आए दिन राहगीर, महिलाएं और स्कूली बच्चे इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की इस लापरवाही की कीमत स्थानीय जनता को भुगतनी पड़ रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments