Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिसवा में 35 लोगों ने किया रक्तदान:मारवाड़ी युवा मंच ने शिविर का...

सिसवा में 35 लोगों ने किया रक्तदान:मारवाड़ी युवा मंच ने शिविर का किया आयोजन, रक्तदाताओं ने उत्साह से लिया हिस्सा


सिसवा नगरपालिका के श्रीश्याम मंदिर अतिथि भवन में शुक्रवार को मारवाड़ी युवा मंच ने एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कुल 35 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ मंच के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने किया। उन्होंने इस अवसर पर रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह न केवल किसी एक व्यक्ति की जान बचाता है, बल्कि उसके जीवन से जुड़े परिजनों की आशाओं को भी जीवित रखता है। इसके उपरांत, जिला चिकित्सालय महराजगंज के डॉ. उमेश कुमार मौर्य और उनकी टीम ने पंजीकृत रक्तदाताओं के स्वास्थ्य की जांच की। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद शैलेष सुलतानिया, विमल सिंहानिया, मनीष भूत, अंकित केडिया, शिवम सुल्तानिया, अर्चना अग्रवाल, श्याम कुमार वर्मा, सत्येंद्र शर्मा, धीरज गाड़िया, आशुतोष अग्रवाल, दिनेश भूत, अभिषेक रुंगटा, तारकेश्वर नाथ मद्धेशिया, मोहित अग्रवाल, सन्नी बंका, मुकेश अग्रवाल, मनोज सुल्तानिया, रोहित अग्रवाल, अनिल केडिया, अनिता केडिया, आशुतोष गाड़िया, सौरभ खेतान, मानस गाड़िया, मनीष सिंहानिया, हर्षित भालोटिया, बनारसी गुप्ता, धर्मेंद्र, ओमप्रकाश, रवि सिंहानिया, मोहित अग्रवाल सहित 35 लोगों ने बारी-बारी से रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने रक्तदान को ‘महादान’ बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त से किसी की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान के उपरांत, मंच के सदस्यों और अतिथियों द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंच के नितिन अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, दिनेश भूत, महेन्द्र अग्रवाल, अंकित केडिया, मानस गाड़िया, सौरभ खेतान, मुकेश अग्रवाल, सत्येंद्र शर्मा सहित नगर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments