Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ब्लॉक प्रमुख ने 'जीराम जी' योजना शुरू की:श्रमिकों संग फावड़ा चलाकर दिया...

ब्लॉक प्रमुख ने ‘जीराम जी’ योजना शुरू की:श्रमिकों संग फावड़ा चलाकर दिया सहभागिता का संदेश, मिलेगा 125 दिन काम

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के साउघाट ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने गुरुवार को ‘जीराम जी’ योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों के साथ स्वयं फावड़ा चलाकर श्रम की गरिमा और जनसहभागिता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रमिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना और श्रमिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। योजना के तहत पात्र ग्रामीण मजदूरों को वर्ष में 125 दिनों तक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक कार्य दिवस के लिए श्रमिकों को अधिकतम 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी देने का प्रावधान किया गया है, जिससे उनकी आजीविका को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। कार्यों की निगरानी ऑनलाइन सिस्टम, जीपीएस और मोबाइल ट्रैकिंग के माध्यम से होगी। इससे कार्यस्थलों की वास्तविक समय में निगरानी संभव होगी और किसी भी प्रकार की अनियमितता या धांधली पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी। कार्यक्रम में सचिव अशोक कुमार, ग्राम प्रधानों सहित बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे। सभी ने योजना को ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसके सफल संचालन का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि योजना से ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments