#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कुदरहा ब्लॉक के ग्राम पंचायत दैजी में बृहस्पतिवार को विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीडीसी सदस्य अभिषेक दुबे और प्रधान प्रतिनिधि अजय पाल ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इसके बाद दोनों अतिथियों ने फावड़ा चलाकर विकास कार्यों की प्रतीकात्मक शुरुआत की। यह योजना ग्रामीण श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कार्यक्रम में बताया गया कि इस योजना के तहत ग्रामीण श्रमिकों को वर्ष में 125 दिनों का सुनिश्चित रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। मजदूरी का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जाएगा, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और श्रमिकों को समय पर भुगतान मिल सकेगा। मुख्य अतिथि अभिषेक दुबे ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। वहीं, प्रधान प्रतिनिधि अजय पाल ने आश्वासन दिया कि ग्राम पंचायत में सभी विकास कार्य गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ कराए जाएंगे। इस अवसर पर ग्राम विकास सचिव प्रकाश मोहन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रमिकों ने भाग लेकर योजना का स्वागत किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
दैजी में ‘वीबी-जी राम जी’ योजना शुरू:ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन का सुनिश्चित रोजगार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












