भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित रूपईडीहा बॉर्डर पर शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने सघन चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। यह कार्रवाई हाल ही में रूपईडीहा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध नशीली कफ सिरप और प्रतिबंधित दवाओं की बरामदगी के बाद की जा रही है। 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गिनीश चंद्र पांडेय के दिशा-निर्देश पर सीमा चौकी रूपईडीहा स्थित बीआईटी ड्यूटी पर तैनात एसएसबी जवान आने-जाने वाले प्रत्येक संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की गहन जांच कर रहे हैं। भारत से नेपाल जाने वाले चार पहिया वाहनों के दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच की जा रही है। विशेष रूप से वाहनों की आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) का सत्यापन किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। अधिकारियों का कहना है कि सीमा पार होने वाली तस्करी, अवैध नशीली दवाओं की आवाजाही और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। एसएसबी के जवान सीमा पर पूरी सतर्कता, अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
भारत-नेपाल सीमा पर SSB का सघन चेकिंग अभियान:अवैध नशीली दवाओं की बरामदगी के बाद हर वाहन की गहन जांच
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












