Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शिक्षक चयन आयोग परीक्षा में 848 अभ्यर्थी अनुपस्थित:बस्ती में दूसरे दिन भी...

शिक्षक चयन आयोग परीक्षा में 848 अभ्यर्थी अनुपस्थित:बस्ती में दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, DM-SP ने निरीक्षण किया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में उत्तर प्रदेश शिक्षक सेवा चयन आयोग की परीक्षा का दूसरा दिन शुक्रवार शाम 5 बजे शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह परीक्षा आयोजित की गई। दोनों पालियों में कुल 15,216 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 14,368 ने परीक्षा दी। इस दौरान कुल 848 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा की पहली पाली में 7,608 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 7,150 उपस्थित हुए और 458 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में भी 7,608 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 7,218 अभ्यर्थियों ने भाग लिया और 390 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। अभ्यर्थियों के प्रवेश से पहले उनकी सघन जांच की गई, पहचान पत्रों का सत्यापन हुआ और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया गया। केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, वहीं सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगातार निगरानी करते रहे। जिलाधिकारी कृतिका जोशन और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा संचालन और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। जिला प्रशासन के अनुसार, दूसरे दिन की परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। कहीं से भी नकल, अव्यवस्था या किसी अन्य अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं मिली।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments