श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के कुशल निर्देशन में, नोडल अधिकारी श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री बृजनरायण सिंह तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी, साइबर क्राइम थाना श्री आलोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में, श्रीमान प्रभारी निरीक्षक, साइबर क्राइम थाना के नेतृत्व में साइबर थाना टीम द्वारा विभिन्न प्रकार की साइबर धोखाधड़ी, जैसे- ऑनलाइन मार्केटिंग, गेमिंग एप, लिंक भेजकर, ओटीपी साझा कराकर, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर तथा डरा-धमकाकर की गई ठगी से संबंधित मामलों पर तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही एवं गहन तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान संबंधित बैंक, भुगतान सेवा प्रदाताओं, दूरसंचार कंपनियों तथा अन्य संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित करते हुए जालसाजों के बैंक खातों को समयबद्ध रूप से फ्रीज कराया गया तथा आवश्यक पत्राचार किया गया। उक्त प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप माह जून-2026 में साइबर ठगी के विभिन्न प्रकरणों में पीड़ितों के बैंक खातों में कुल ₹ 10,33,140/- (दस लाख तैंतीस हजार एक सौ चालीस रुपये मात्र) धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई ।
*बरामदगी*
• कुल पीड़ित: 19
• वापस कराई गई धनराशि: ₹10,33,140/- (दस लाख तैंतीस हजार एक सौ चालीस रुपये मात्र)
*नोट- थाना साइबर क्राइम जनपद सुलतानपुर द्वारा आम जनमानस से अपील की जाती है कि यदि किसी प्रकार की साइबर क्राइम की घटना उनके साथ होती है तो तत्काल 1930 साइबर हेल्प लाइन नंबर डायल करे, एवं उसके उपरांत साइबर क्राइम पुलिस थाना सुलतानपुर के मो0नं0 9454401121, 7839863768, 9670798706 पर सम्पर्क करना सुनिश्चित करें ।*











