HomeUncategorizedशिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद; जिलाधिकारी महोदय और...

शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद; जिलाधिकारी महोदय और पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया*

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को जनपद सुलतानपुर में सूचितापूर्ण ,निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दोनों शीर्ष अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग प्रक्रिया और प्रशासनिक तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद पाई गईं।

सीसीटीवी कंट्रोल रूम से रखी जा रही है पैनी नजर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का विशेष रूप से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि परीक्षा कक्षों की लाइव मॉनिटरिंग में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। हर गतिविधि पर तीसरी आंख (CCTV) से कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि परीक्षा की शुचिता बरकरार रहे।

सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा व अन्य जरूरी गाइडलाइंस का पालन भी सुनिश्चित कराया गया। जिला प्रशासन की इस सक्रियता से परीक्षा बिना किसी व्यवधान के सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments