बहराइच के नानपारा स्थित ग्राम ताजपुर टेडिया में शुक्रवार को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। नवजीवन हॉस्पिटल, नानपारा, प्रेरणा परियोजना (कैथोलिक डायोसिस, लखनऊ) और प्रभात तारा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में हजारों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। उन्हें आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयाँ, विभिन्न स्वास्थ्य जांच और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराए गए। बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और युवाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। नवजीवन हॉस्पिटल, नानपारा के डायरेक्टर डॉ. आर. आर. निषाद ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य केवल उपचार करना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि नवजीवन हॉस्पिटल ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में ऐसे निःशुल्क शिविर आयोजित करता रहेगा, ताकि जरूरतमंदों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ मिल सकें। शिविर को सफल बनाने में चिकित्सकों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. कुलदीप निषाद, डॉ. सरबजीत सिंह और रोहित निषाद सहित अस्पताल के अन्य स्वास्थ्यकर्मी मरीजों की सेवा में पूरे समय मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए नवजीवन हॉस्पिटल, प्रेरणा परियोजना, कैथोलिक डायोसिस लखनऊ और प्रभात तारा का आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक हैं और भविष्य में भी इनका आयोजन जारी रहना चाहिए।
ताजपुर टेडिया में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित:हॉस्पिटल ने हजारों ग्रामीणों को दी स्वास्थ्य सेवाएँ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












