Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की नई कार्यसमिति ने ली शपथ:बस्ती में नई...

केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की नई कार्यसमिति ने ली शपथ:बस्ती में नई दवा नीतियों के पालन और पारदर्शी कारोबार पर जोर

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन (बीसीडीए) की नवनिर्वाचित जिला कार्यसमिति की पहली बैठक रविवार दोपहर 12.30 बजे होटल बालाजी प्रकाश में हुई। इस दौरान नई कार्यसमिति के पदाधिकारियों ने शपथ ली। बैठक में नई दवा नीतियों के पालन, पारदर्शी कारोबार और संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज सेवा में केवल नियमों का पालन ही नहीं, बल्कि अपने आचरण से आदर्श प्रस्तुत करना भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी जोर दिया कि जो व्यक्ति समाधान का हिस्सा नहीं बनता, वह स्वयं समस्या का कारण बन जाता है। दूरभाष के माध्यम से नवागत डीएलए दीपा लाल ने दवा व्यवसायियों से ड्रग एक्ट के अनुरूप स्वच्छ, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से व्यवसाय करने की अपील की। उन्होंने सलाह दी कि ऐसी कोई भी दवा न बेचें, जिसे अपने परिवार के सदस्य को देने में हिचक महसूस हो। इस अवसर पर नवागत औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार का बुके देकर स्वागत किया गया। उन्होंने नई दवा नीतियों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेशभर में थोक दवा व्यवसायियों का सत्यापन अभियान चल रहा है। सभी प्रतिष्ठानों पर दवा लाइसेंस नंबर और जीएसटी नंबर प्रदर्शित करना अनिवार्य है। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने संगठन की ओर से आश्वासन दिया कि सभी दवा व्यवसायी शासन की मंशा के अनुरूप नियमों का पालन करेंगे। संगठन ने भविष्य की तैयारियों को देखते हुए सात युवा दवा व्यवसायियों को ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी भी सौंपी है।
बैठक में ग्रामीण क्षेत्र के सेक्टर अध्यक्ष मनोज सिंह, जेनेरिक दवा समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र वर्मा, फार्मासिस्ट समिति के अध्यक्ष जफर अहमद, रिटेल समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, सहकोषाध्यक्ष बृजेश कुमार, योगेश कुमार भाटिया, आशुतोष कुमार राय, विशाल मल्होत्रा, पवन मल्होत्रा, रामगोपाल कसौधन, शीतला पटेल, इंद्रमणि पांडे, शिवमूरत मिश्रा, मोहम्मद शमीम, राकेश पांडे, अरविंद कुमार सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, आशीष अग्रवाल, रजनीश जायसवाल और नीरज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में दवा व्यवसायी उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments