तेजवापुर ब्लॉक मुख्यालय के रामलीला मैदान में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक समारोह आयोजित किया गया। इसमें कुल 342 जोड़े विवाह सूत्र में बंधे। मुख्य अतिथि विधायक सुरेश्वर सिंह ने नवदंपतियों को उपहार सामग्री भेंट कर उनके सुखी वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया और कन्यादान की रस्म अदा की। इस समारोह में तेजवापुर, महसी, शिवपुर और फखरपुर विकास खंडों से आए 302 हिंदू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। वहीं, 40 मुस्लिम जोड़ों का निकाह इस्लामी परंपरा के अनुसार संपन्न कराया गया। विधायक सुरेश्वर सिंह ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक बड़ा सहारा बन रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना से बेटियों के विवाह का आर्थिक बोझ कम हुआ है और समाज में समानता व समरसता की भावना को बढ़ावा मिला है। कार्यक्रम के दौरान बृजेश पुष्कर की टीम ने मांगलिक गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे समारोह का माहौल उल्लासपूर्ण बना रहा। नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देने के लिए बड़ी संख्या में उनके परिजन, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे। इस अवसर पर नानपारा चीनी मिल के निदेशक अखंड प्रताप सिंह ‘गोलू’, महसी ब्लॉक प्रमुख कृष्णा देवी, तेजवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पांडेय, खंड विकास अधिकारी तेजवापुर प्रतीक, दिवाकर पांडेय, रामनिवास जायसवाल, संतराम पांडेय, शशिकांत त्रिपाठी, रिंकू मिश्रा, रघुनंदन पांडेय, गजानंद सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 342 जोड़ों ने लिए सात:तेजवापुर में 302 हिंदू और 40 मुस्लिम जोड़ों का विवाह संपन्न
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












